छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम विभाग का ताजा अपडेट, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में बारिश की संभावना, बिलासपुर में सर्दी बढ़ी, रात में पारा फिर 15 डिग्री के करीब..

छत्तीसगढ़ : वर्षा से किसानों को फसलों की बचाव हेतु सलाह, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा जारी मध्यम अवधि के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कांकेर जिले में कुछ स्थानों पर आगामी 13 एवं 14 नवंबर को मध्यम बारिश होने की संभावना है, अगले 5 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 28.0-30.0 डिग्री सेंटीमीटर और न्यूनतम तापमान 16.0-18.0 डिग्री सेंटीमीटर तथा सुबह की हवा में 90-95ः आर्द्रता और शाम की हवा में 40-70 आर्द्रता और आने वाले दिनों में हवा उत्तर-पूर्व तथा पूर्व दिशा से 2.0-4.0 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख बीरबल साहू ने जिले के किसान भाईयों से अपने फसलों का बचाव करने का सलाह दी है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वर्षा की सम्भावना को ध्यान में रखते हुए किसान भाई जल्द से जल्द फसल कटाई कार्य पूर्ण कर फसलों के गठ्ठों तथा धान को सुरक्षित स्थान पर ढंक कर रखें, मृदा में नमी होने पर तुरंत जोताई कर रबी फसलों के बीजों को उपचारित कर बोवाई करें। न्यूनतम तापमान में निरंतर कमी हो रही है, पशुबाड़े तथा पौल्ट्रीयों में कम उम्र के पशुओं तथा चूजों हेतु बिछावन तैयार करें और खिड़कियों तथा दरवाजों को ठण्डी हवा से बचाव हेतु ढंककर रखने

बिलासपुर। Bilaspur Weather : न्यायधानी में ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब पहुंच गया जबकि एक दिन पूर्व 19 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में पेंड्रारोड सबसे ठंडा है। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश में शुष्क हवाएं आने के कारण नौ नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं हैं। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 10 नवंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में भी न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 11 नवंबर से वृद्धि संभावित है। बिलासपुर शहर समेत पूरा संभाग उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरह प्रभावित होता है, जिससे यहां भी ठंड कम होने की संभावना है। बादल छंटने के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। फिलहाल बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब है। आज सुबह से बिलासपुर में आसमान एकदम साफ है। माना जा रहा है कि शाम ढ़लते ही ठंड का अहसास होगा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!