छत्तीसगढ़

जशपुर : अलग-अलग मोटर सायकल से मादक पदार्थ गांजा कीमती 02 लाख रू. को बिक्री करने के उद्देष्य से परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : दिनांक 06.11.2021 को चौकी प्रभारी कोतबा को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम झिमकी की ओर से 03 अलग-अलग मोटर सायकल में रखकर मादक पदार्थ गांजा को रखकर विक्रय करने हेतु जामझोर की ओर जा रहे हैं, इस सूचना पर तत्काल चौकी कोतबा प्रभारी द्वारा हमराह स्टॉफ एवं गवाहों के ग्राम जामझोर चौक के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी दौरान आगे-पीछे आ रही मोटर सायकल को रोककर तलाशी लेने पर लाल, भूरे एवं काले रंग के बोरे में सीट के पीछे रखा हुआ मादक पदार्थ गांजा मिला। आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा 20 किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 ए.जे. 5187, सोल्ड ग्लैमर एवं सोल्ड पल्सर को जप्त कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मामले में *आरोपीगण 1-रोहित यादव उम्र 30 वर्ष निवासी जामझोर, चौकी कोतबा, 2-खगेस्वर यादव उम्र 41 वर्ष निवासी तामामुंडा थाना फरसाबहार, 3-गौरीशंकर यादव उम्र 26 वर्ष निवासी कुकरगांव थाना बागबहार* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को दिनांक 07.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरखा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा स.उ.नि. जय सिंह मिर्रे, प्र.आर. 137 अजय खेस, आर. 460 गोविन्द यादव, आर. 496 शरदचंद बेहरा, आर. 529 पुनीत साय, आर. 322 देवनीश एक्का का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!