छत्तीसगढ़

सिमगा पुलिस ने चंद घण्टों में हत्या की गुत्थी सुलझायी, पुरानी रंजिश बना हत्या कारण, बटनदार चाकू से वार कर हत्या कारित करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार..

बलौदाबाजार :- दिनांक 05.11.2021 को शासकीय अस्पताल सिमगा में चाकू से मारपीट करने से घायलों को ईलाज हेतु अस्पताल लाने की सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ रवाना हुआ था जहां डाॅक्टर साहब द्वारा घायल हरीश उर्फ रितिक खरसेन, प्रीतम उर्फ करण विश्वकर्मा कि मृत्यु हो जाना बताये। मौके पर प्रार्थी जीवन खरसेन पिता भीखू राम खरसेन उम्र 18 वर्ष साकिन ईमाम बाडा वार्ड क्र. 14 सिमगा थाना सिमगा कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के तीनों आरोपी 1. धरम डाण्डे 2. अश्वनी डाण्डे 3. भरत डाण्डे सभी साकिनान ईमामबाडा मेहर पारा वार्ड क्र. 14 सिमगा को पुलिस हिरासत में लिया गया।

पूछताछ करने पर धरम डाण्डे ने बताया कि दिनांक 05.11.2021 के रात्रि करीब 09ः30 बजे अपने मोबाईल में गाना सुनते हुए शिव मंदिर के पास टेबल में बैठा था। कि हरीश उर्फ रितिक खरसेन हाथ में डण्डा लेकर आया और तुम पिछले साल मेरे मामा हिरू डाण्डे को मारे थे कहकर मेरे बायें कान के पास मारा। तब मै दौडते हुए अपने घर गया पिता भरत डाण्डे एवं चाचा अश्वनी डाण्डे को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर रितिक मुझे डण्डा से मारा है। मै घर मे रखे बटनदार चाकू को लेकर निकला मेरे साथ में मेरे पिता एवं चाचा अश्वनी भी आज रितिक को नही छोंडेंगे कहते हुए निकले। तब तीनो दौडते हुए धरसा रोड मटकू सोनकर के घर के पास हरीश उर्फ रीतिक एवं उसका दोस्त प्रितम उर्फ करण को रोकवाये। धरम डाण्डे पहले हरीश उर्फ रितिक पर बटन चाकू से पेट कमर, में एवं शरीर के अन्य भागों में ताबडतोड प्राण घातक हमला कर दिया। इसी दौरान रितिक का दोस्त प्रितम उर्फ करण बीच बचाव करने आया उसे भी अश्वनी डाण्डे एवं भरत डाण्डे पकडे और धरम डाण्डे ने प्रितम उर्फ करण पर भी ताबडतोड़ प्राण घातक हमला कर दिया। प्रितम उर्फ करण वहीं गिर गया तब तीनो आरोपी रितिक के शरीर को रोड से उठाकर छुपाने के लिए नाली तरफ फेंक दिये। इसी दौरान दूर से किसी के आने की आवाज सुनकर घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपी अश्वनी द्वारा जल्दी छुपा लो कहने पर आरोपी धरम ने घटना में इस्तेमाल किये बटन चाकू को रामरतन सोनकर के बाडी के घास फूस में छुपा दिया।

मृतक हरीश उर्फ रितिक के छोटा भाई जीवन खरसेन को आते देखकर तीनो वहां से भाग गये। घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य एवं आरोपीगणों के मेमोरण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बटन युक्त चाकू एवं घटना के समय आरोपीगणों द्वारा धारण किये गये खून लगा कपडे को जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध प्रर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर तीनों आरोपीयानों को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 06.11.2021 को गिरफ्तार किया गया जो ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

आरोपीगण :-

1.) धरम डाण्डे पिता भरत डाण्डे उम्र 20 वर्ष

2.) अश्वनी डाण्डे पिता रत्नु डाण्डे उम्र 37 वर्ष

3.) भरत डाण्डे पिता रत्नु डाण्डे उम्र 43 वर्ष सभी साकिनान ईमामबाडा मेहर पारा वार्ड क्र. 14 सिमगा थाना सिमगा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!