छत्तीसगढ़

राज्य में रबी फसलों की बुआई शुरू, एक लाख 36 हजार 440 हेक्टेयर में हो चुकी रबी फसलों की बुआई, सवा 18 लाख हेक्टेयर में बोनी का लक्ष्य..

रायपुर, 01 नवम्बर 2021: राज्य में रबी फसलों की बोनी का सिलसिला तेजी से शुरू हो गया है। अब तक एक लाख 36 हजार 440 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न प्रकार की रबी फसलों की बोनी हो चुकी है। इस साल राज्य में 18 लाख 25 हजार हेक्टेयर में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य है, जो गत वर्ष राज्य में 17 लाख 48 हजार 680 हेक्टेयर में हुई रबी फसलों की खेती की तुलना में 76 हजार 320 हेक्टेयर अधिक है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल रबी सीजन में अब तक गेंहू, धान, मक्का, जौ, ज्वार एवं अन्य अनाज फसलों की बोनी 1600 हेक्टेयर मे, दलहन फसलों की बोनी 95 हजार 900 हेक्टेयर में, तिलहन फसलों की बोनी 20 हजार 840, गन्ना की बोनी 4 हजार 280, साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी 13 हजार 630 हेक्टेयर में हो चुकी है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!