बिलासपुर : मुखबिर से सूचना मिली कि नया बस स्टैंड तिफरा मेन गेट के सामने मोहम्मद आरिफ नाम का व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर बिक्री करने के प्रयास में हैं सूचना को तत्काल श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती स्नेहल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर नया बस स्टैंड पर घेराबंदी किया गया जहां एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम मोहम्मद आरिफ पिता मोहम्मद बशीर उम्र 28 वर्ष निवासी मगरपारा चौक बिलासपुर का होना बताया जिसे तलब कर गवाहों के समक्ष तलाशी करने पर संदेही के लोवर के जेब से ऑरेंज कलर की पॉलिथीन के अंदर से कागज के 09 नग छोटे पुड़िया में तथा 03 नग छोटे पारदर्शी पॉलिथीन में ब्राउन कलर का नशीला पदार्थ बरामद हुआ तथा दूसरे जेब से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू चालू हालत में तथा बिक्री रकम नगद ₹2000 मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा मौके पर ही संदेही मोहम्मद आरिफ से अवैध मादक पदार्थ रखने संबंधी दस्तावेज की मांग की गई जो मौके पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा सदर 21,22 एनडीपीएस एक्ट को के तहत पाए जाने से मामले में अपराध क्रमांक 602/ 2021 पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, सहायक उपनिरीक्षक शीतला त्रिपाठी, आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, बोधूंराम , कमलेश शर्मा का सक्रिय योगदान रहा
Related Articles
दुर्ग : ऑनलाइन सट्टा एप्लीकेशन ‘रेड्डी अन्ना 108’ के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में धनतेरस पर ‘बंपर धनवर्षा’: 10,000 करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक कारोबार, सराफा और ऑटोमोबाइल सेक्टर रहे सबसे आगे..
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति..
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..






