छत्तीसगढ़

जशपुर : मोटर सायकल पर गांजा परिवहन करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 03 लाख 30 हजार रू. का जप्त..

जशपुर : दिनांक 26.10.2021 को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी श्री मनीष कुंवर को मुखबीर से सूचना मिला कि एक हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर सायकल क्र.सी.जी. 14 एम.ए./0316 में ग्राम रेबड़ा चौकी दोकड़ा क्षेत्र का रहने वाला धनेष्वर यादव मादक पदार्थ गांजा को भारी मात्रा में कार्टून में बांधकर परिवहन कर बिक्री करने के उद्देष्य से छाताबर कांसाबेल की जाने वाला है, इस सूचना पर हमराह पुलिस स्टॉफ एवं गवाहों के ग्राम शब्दमुंडा उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास घेराबंदी की जा रही थी, उसी दौरान ग्राम छाताबर की ओर से एक व्यक्ति हीरो होंडा मोटर सायकल से पीछे तरफ सीट के उपर कार्टून बांधकर आता हुआ दिखने पर घेराबंदी की जा रही थी, सामने वाला व्यक्ति परिस्थितियों को समझ कर मोटर सायकल को सड़क किनारे पटक कर भागने लगा। उक्त भागते हुये व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ने पर अपना नाम धनेष्वर यादव बताया। उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक बड़े कार्टून में 12 पैकेट तथा छोटे कार्टून में 08 पैकेट में अलग-अलग रंग के प्लास्टिक में टेप मारा हुआ कुल 20 पैकेट वजन कुल 33.700 कि.ग्रा. कीमती करीबन 03 लाख 30 हजार रू. एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र.सी.जी. 14 एम.ए./0316 कीमती 40 हजार रू. जुमला रकम 370000 रू. को जप्त किया गया। मामले में आरोपी धनेष्वर यादव उम्र 24 वर्ष निवासी रेबड़ा चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 27.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरखा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री मनीष कुमार कुंवर, थाना प्रभारी कांसाबेल उ.नि. बंशनारायण शर्मा, आर. 607 गणेष यादव, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता, आर. 508 युधिष्ठिर यादव, आर. 603 विनोद तिर्की, आर. 424 रूद्रमणी यादव का सराहनीय योगदान रहा।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!