छत्तीसगढ़

रायपुर : लाखों रूपए कीमत की सरिया चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर – प्रार्थी अनुज कुमार साहू ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह खम्हारडीह का रहने वाला है तथा मेसर्स विनोद कुमार जैन सा0 ए-3 जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा के अधिनस्थ मैनेजर का काम करता है। रायपुर विकास प्राधिकरण के अंर्तगत कमल विहार सेक्टर 10 में भवन निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिये ट्रांसपोर्टर मोईन अहमद के माध्यम से वाहन क्र0 सीजी 04 जेई 0840 के द्वारा 24 टन सरिया खरीद कर मंगवाया गया था जिसका अरोरा धर्मकांटा पचपेडी नाका में कांटा करवाने के बाद कमल विहार पहुंचाने पर सरिया लगभग 5 टन कम पाया गया। ट्रांसपोर्टर मोईन अहमद व ड्राईवर आशीष शर्मा ने मिलकर 5 टन सरिया कीमती लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये चोरी कर लिया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 186/21 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना मुजगहन की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आशीष शर्मा को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी मोईन अहमद, कृष्णा नायक एवं रवि नाग के साथ मिलकर सरिया चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी कृष्णा नायक एवं रवि नाग को भी पकड़ा गया। आरोपी आशीष शर्मा, कृष्णा नायक एवं रवि नाग को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से *चोरी की 05 टन सरिया कीमती लगभग 3 लाख 25 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्र0 सीजी 04 जेई 0840* को जप्त किया जाकर तीनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। प्रकरण मंे आरोपी मोईन अहमद फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

01. आशीष शर्मा पिता सुजीत शर्मा उम्र 38 साल निवासी नागदेव किराना स्टोर के पास अशोक नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।

02. कृष्णा नायक पिता श्री राम नायक उम्र 37 साल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर रावाभांठा बंजारी थाना खमतराई रायपुर।

03. रवि नाग पिता कृष्णा नाग उम्र 32 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा थाना आमानाका रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!