छत्तीसगढ़

8 लाख 40 हजार रूपये कीमत के 84 किलो गांजा के साथ 2 गिरफ्तार, थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही…

सूरजपुर। अवैध कार्याे के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही को लेकर *पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता* के सख्त निर्देश पर नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों पर निरंतर कार्यवाही जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में गुरूवार को झिलमिली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम खाड़ापारा में घेराबंदी लगाया तभी एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति आते दिखे, पुलिस को देखकर पीछे बैठा व्यक्ति भाग निकला। पुलिस टीम ने मोटर सायकल सहित सरोज सिरदार उम्र 24 वर्ष ग्राम टाकर, थाना प्रेमनगर को पकड़ा जिसके कब्जे से 14 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपी के निशानदेही पर ग्राम टाकर निवासी 30 वर्षीय अमृत राम के घर पर विधिवत दबिश दी गई जहां से 70 किलो गांजा बरामद किया गया। प्रकरण में कुल 84 किलो गांजा कीमत 8,40,000/- रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी सरोज सिरदार व अमृत राम को विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामले में फरार 1 अन्य आरोपी की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, प्रधान आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, हेमन्त सोनवानी, हितेश्वर राजवाड़े सहित थाना के आरक्षकगण सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!