छत्तीसगढ़

बिलासपुर : फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर बनाते थे लोगो को शिकार, सायबर ठगी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थी मुरली पटेल पिता श्री बोध राम पटेल उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम केन्द्रीय विद्यालय के सामने रेलवे कालोनी म.नं. 250/2 थाना तोरवा बिलासपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को आरोपियों द्वारा फेसबुक में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर विभिन्न लोगो को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजकर प्रार्थी से दोस्ती कर अपने बातों में फंसाकर छोटे-छोटे जरूरत बताकर अपने भेजे क्यूआर कोड़ में पैसे मंगाता था, प्रार्थी से अधिक राशि ठगने के लिये रायगढ़ बुलाकर एक नाबालिक लड़की से मिलाकर अपने विश्वास में लेकर करते रहे ठगी, प्रार्थी द्वारा पैसे देने से आना-कानी करने पर आत्म-हत्या का कहानी बनाकर प्रार्थी को सुसाईड नोट भेजकर पुलिस कार्यवाही कराने की धमकी देकर अलग-अलग जगह बुलाकर नगदी रकम लेकर किये थे 2029199/-रूपये की धोखाधडी प्रार्थी के लिखित आवेदन पेश करने पर रंेज सायबर थाना बिलासपुर रेंज बिलासपुर अपराध क्रमांक 11/24 धारा धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में लोकल नम्बरों से ठगी की घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखतें हुये विशेष टीम गठीत कर आरोपियों द्वारा ठगी की रकम प्राप्त करने में उपयोग किये गये बैंक खातों तथा तकनीकी जानकारी के आधार आरोपियों के रायगढ़ में होने की संभावना पर टीम रायगढ़ रवाना कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपियों के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर अलग-अलग मेमोरण्डम कथन लिया गया एवं अपराध में प्रयुक्त आरोपियों द्वारा पेष करने पर 01 नग लैपटॉप 03 नग मोबाईल एवं ठगी के रकम से खरिदे गये घरेलू एवं सोने-चांदी के ज्वेरात को गवाहो के उपस्थिति में जप्त किया गया, आरोपियों को अपराध से अवगत कराकर विधिवत मौके पर गिरफ्तार किया गया,

गिरफ्तार आरोपी:- 1 प्रितम महंत पिता स्व. श्री सुबेचंद महंत उम्र 26 वर्श,निवासी वार्ड क्र. 9 जकेला थाना जूटमीट जिला रायगढ़ (छ0ग0)

2 कामेष साव पिता कार्तिक राम साव उम्र 24 वर्श, निवासी वार्ड क्र. 7 रामनगर कोडातराई थाना जूटमीट जिला रायगढ (छ0ग0)

3 हेमसागर पटेल उर्फ डिकेष पिता खगेष्वर पटेल उम्र 22 वर्श निवासी वार्ड क्र.04 जकेला थाना पुसौर जिला रायगढ (छ0ग0)

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!