छत्तीसगढ़

अज्ञात महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर – दिनांक 08.09.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुजारी पार्क के पास स्थित आटो डील के सामने चारपहिया वाहन में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग रिपोर्ट दर्ज किया गया, मर्ग जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म होने एवं चोट लगने से मृत्यु होना लेख करने पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 345/24 धारा 103, 3(5), 64 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हत्या की घटना को डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली सुधांशु बघेल को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर हत्या के सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी संबंधी जानकारियां जुटाना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में तथा मृतिका के संबंध में आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ किया गया साथ ही टीम के सदस्यो द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर मुखबीर भी लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों के दौरान घटना स्थल के पास दोपहिया वाहन में 02 व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में उपयोग हुए दोपहिया वाहन की जानकारी एकत्र करने के साथ-साथ मुखबीर एवं तकनीकी विश्लेषण कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुरानी बस्ती निवासी सिद्धार्थ दीप उर्फ उड़चंद की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को अपने साथी दाउद दीप के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन एवं अन्य आलाजरब जप्त कर आरोंपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : 01. सिद्धार्थ दीप उर्फ उड़चंद पिता बिगनु दीप उम्र 22 साल निवासी बी.एस.यू.पी. ब्लॉक नं. 08 म.नं. 28 भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

02. दाउद दीप पिता स्व. भगत दीप उम्र 23 साल निवासी बी.एस.यू.पी. ब्लॉक नं. 06 म.नं. 26 भाठागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!