छत्तीसगढ़

हाईवे पेट्रोलिंग के माध्यम से वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का किया जा रहा है मदद…

गरियाबंद पुलिस के हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस जवान प्रधान आरक्षक करम जांगड़े, आरक्षक रतनलाल बंजारे, आरक्षक कृष्ण कुमार राठिया, आरक्षक पराजेश भगत के द्वारा लगातार वाहन दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों का कर रही मदद।

आज कचना धुर्वा मंदिर गरियाबंद के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा कर एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों का हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात पुलिस जवानों के द्वारा प्राथमिक उपचार किए।

इसी प्रकार चलती पिकअप में लगी आग को फायर उपकरण का उपयोग कर बुझाया गया ।तत्कालिक होने वाली घटना से बचाव किए गए।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!