छत्तीसगढ़

सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के पौधों के साथ 01 को किया गिरफ्तार….

सूरजपुर : सोमवार को चौकी प्रभारी लटोरी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम पोडिपा निवासी रविन्दर सिंह अपने बाड़ी में गांजा का पौधा उगाकर रखा है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी की पुलिस टीम मुखबीर सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु ग्राम पोड़िपा पहुंची और रविन्दर सिंह पिता मोहर साय को तलब कर उसके बाड़ी में खोजबीन करने पर बाड़ी से 30 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा का पौधा वजन 10 किलो 500 ग्राम कीमत करीब 30 हजार रूपये का पाए जाने पर आरोपी के विरूद्व अपराध क्र. 151/22 धारा 21(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्व कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी शिवकुमार खुटे, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक शोभनाथ कुशवाहा, ललन सिंह, शिव राजवाड़े, अम्बिका मरावी व महिला आरक्षक मुनेश्री पैंकरा सक्रिय रहे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!