दुर्ग : दिनांक 18.05.2022 को प्रार्थी CISF 3 RES , BN उतई के द्वारा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल आर टी सी भिलाई में भर्ती बोर्ड आरक्षक जीडी 2021 की परीक्षा दौरान भर्ती बोर्ड को धोखा देकर चयन प्रक्रिया में सम्मलित होने की रिपोर्ट पर थाना उतई में अप ० क ० 202 / 2022 धारा 419 , 420 , 467 , 468 , 120 बी भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना के दौरान दिनांक 19.05.2022 को धोखाधड़ी के सरगना सहित 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था । गिरफ्तार आरोपियों से लिये गये मेमोरेण्डम कथन में आरोपियों ने अपने कथन में आरोपी सत्यपाल सिंह पिता विजय पाल सिंह उम्र 24 साल साकिन खण्डेर थाना व तहसील फतेहाबाद जिला आगरा उ ० प्र ० को सभी लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना बताये तथा आरोपी नत्थीलाल पिता सियाराम वर्मा उम्र 20 साल साकिन शहाविद थाना निभौरा जिला आगरा उ ० प्र ० को सभी अभ्यर्थियों से दो लाख रूपये लेकर भर्ती दिलाने हेतु लेकर आना बताने से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग डॉ . अभिषेक पल्लव के दिशा निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन श्री देवांश सिंह राठौर को अवगत कराते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना उतई से टीम बनाकर आगरा उ ० प्र ० के लिये रवाना किया गया था । टीम द्वारा आरोपियों के पते पर दबिश देकर आरोपीगण 01. सत्यपाल सिंह पिता विजय पाल सिंह उम्र 24 साल एवं 02. नत्थीलाल पिता सियाराम वर्मा उम्र 20 साल की गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई , साथ ही टीम द्वारा प्रकरण के मुख्य आरोपी डी.एस. तोमर की गिरफ्तारी के लिये भीण्ड में भी दबिश दी गई आरोपी का पहचान 17 वीं वाहिनी में आरक्षक के रूप में पदस्थ होने की जानकारी प्राप्त किया गया है । उक्त आरोपी आरक्षक फरार होने से गिरफ्तारी नहीं की जा सकी । संबंधित पुलिस को इनकी जानकारी दी गई है । गिरफ्तार आरोपी में सत्यपाल सिंह उक्त चारों आरोपी के जगह लिखित परीक्षा दिया था जिसकी पहचान केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बायोमैट्रिक मशीन से फिंगरप्रिंट मिलान कर पहचान हो चूकी है तथा दूसरा आरोपी नत्थीलाल के द्वारा अरोपियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु लेकर आना तथा उसके एवज में दो लाख रूपये लेना बताया है । प्रकरण के अन्य फरार 05 आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है , उनकी गिरफ्तारी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है । गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । उक्त समस्त कार्यवाही में एसडीओपी देवांश सिंह राठौर थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय , उपनिरीक्षक के.एल. गौर , सउनि राजकुमार देशमुख , चंद्रशेखर सोनी आरक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान , आकाश तिवारी , महेश देवांगन , दुष्यंत लहरे , मुकेश यादव , अमर नायक , विजय कुर्रे , राकेश साहू का सराहनीय योगदान रहा है ।
Related Articles
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..
धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे 24×7 मिलेगा टोकन, कम मात्रा में धान बेचने पर शेष रकबा नहीं होगा लैप्स..









