छत्तीसगढ़

शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को ठगने वाला आरोपी किया गया गिरफ्तार, महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर की थी ₹03 लाख की ठगी..

भटगांव : दिनांक 14.07.2021 को प्रार्थी राजकुमार चावले पिता यादराम चावले उम्र 38 वर्ष साकिन बरभांठा थाना भटगांव द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 20.01.2020 को आरोपीगण रामेश्वर प्रसाद चौहान एवं सुकदेव कैवर्त्य के द्वारा प्रार्थी को महिला बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 03 लाख रूपये को लेकर धोखाधडी किये हैं। आज दिनांक तक प्रार्थी का नौकरी नहीं लगवाये है। कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्र. 109/2021 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कि प्रकरण में आरोपी सुकदेव कैवर्त को दिनांक 03.10.2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था, किंतु प्रकरण का दूसरा आरोपी रामेश्वर चौहान फरार था।

प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भटगांव निरीक्षक दीनबंधु उइके के नेतृत्व में सायबर सेल की मदद से फरार आरोपी रामेश्वर चौहान पिता कल्लू राम चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन सोनियाडीह थाना भटगांव* को प्रोफेसर कालोनी रायपुर से गिरफ्तार कर थाना भटगांव लाया गया। आरोपी से पूछताछ पर उसके द्वारा कसडोल क्षेत्र में फर्जी मार्कशीट बनाने का अपराध घटित करना भी स्वीकार किया है।

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!