छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस द्वारा चाकूबाजों/चाकू रखकर घुमने वालों पर लगातार की जा रहीं है त्वरित कार्यवाही..

रायपुर – दिनांक 19.11.21 को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 586/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी सूरज कुमार दुर्गा पिता तापकेश्वर प्रसाद, थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 587/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी अंकित बाग पिता स्व0 आशाराम बाग एवं थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 518/21 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी प्रकाश सोनी पिता नवीन सोनी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चाकू जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 19.11.2021 को थाना आजाद चौक के अपराध क्रमांक 246/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी राजकुमार सोनकर पिता मुन्नी लाल सोनकर उम्र 22 साल निवासी भीमपुर पोस्ट व थाना रामपुर जिला जौनपुर (उ.प्र.) हाल पता – स्टेशन रोड लोधीपारा थाना गंज रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *08 किलो 200 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- (एक लाख रूपये) एवं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन* को जप्त किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!