छत्तीसगढ़

रायपुर : नाबालिक पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर – दिनांक 30.10.21 को 17 वर्षीय पीड़िता निवासी थाना क्षेत्र तिल्दा नेवरा ने थाना नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मेघनाथ यादव उर्फ अनिल निवासी ग्राम सगुनी धरसींवा को जानती है जो पीड़िता के गांव में आकर पीड़िता से बातचीत करता था जिससे दोनों में परिचय हो गया था। मेघनाथ यादव उर्फ अनिल ने पीड़िता को शादी करने का प्रलोभन देकर माह फरवरी 2021 में पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया एवं किसी को बताने पर शादी नहीं करने और जान से मारने की धमकी दिया। मेघनाथ यादव उर्फ अनिल मौका पाकर पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा जिससे पीड़िता गर्भवती हो गयी एवं दिनांक 22.10.2021 को एक बच्ची को जन्म दिया, कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 419/21 धारा 376, 450, 506 भादवि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी नेवरा को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना नेवरा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर प्रकरण के आरोपी मेघनाथ यादव उर्फ अनिल को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – मेघनाथ यादव उर्फ अनिल पिता इंदल यादव उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्र.04 भाटापारा सगुनी थाना धरसींवा रायपुर ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!