छत्तीसगढ़

रायपुर : गांजा तस्करी करते जबलपुर (म.प्र.) का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर बेड़ी झारिया गिरफ्तार

  • रायपुर – पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 25.10.2021 को थाना खमतराई पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत स्थित व्यास तालाब के पास एक व्यक्ति झोला में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री विश्व दीपक त्रिपाठी द्वारा थाना प्रभारी खमतराई श्री अश्वनी राठौर को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बेड़ी झारिया निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें झोला की तलाशी लेने पर झोला के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी बेड़ी झारिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *कुल 08 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,60,000/- रूपए* जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाकर जबलपुर ले जाना बताया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 687/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – बेड़ी झारिया पिता हिम्मत झारिया, उम्र 19 वर्ष, साकिन सरस्वां थाना कुण्डम, जिला जबलपुर (म.प्र.) ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!