बिलासपुर : आज दिनांक 05.01.2021 को प्रार्थी अखिलेश पटेल निवासी-बनियापारा रतनपुर द्वारा घर ग्राम बारीडीह में लगे रिलांयस मोबाईल टॉवर के स्टोर रूम में लगे AC का कम्परेसर मशीन /तांबा वॉयर/कम्परेसर स्टैण्ड कीमती लगभग 20,000रू. के चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। जिस पर रतनपुर थाना में अपराध क्र. 08/22 धारा-457,380,34 भा.द.वि. एवं का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रतनपुर पुलिस द्वारा चोरी की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी रतनपुर हरविंदर सिंह द्वारा, प्रधान आरक्षक- प्रवीण पांडेय एवं आरक्षक- धमेन्द्र सूर्यवंशी दीपक मरावी की टीम गठित कर पतासाजी में लगाया गया, टीम द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए चोरी की रिपोर्ट के चंद घंटो में ही 03 आरोपी- आकाश शुक्ला पिता- स्व. हीरा लाल शुक्ला एवं राजेश दास मानिकपुरी पता-पवन दास दोनों निवासी-पुरानी बस्ती करगीरोड कोटा तथा अजित कुमार पोर्ते पिता- कृपाल सिंह पोर्ते साकिन- कुआंजती थाना रतनपुर जिला-बिलासपुर, को हिरासत में लेकर पुछताछ के दौरान चोरी का AC कम्परेसर मशीन/तांबा वॉयर/कम्परेसर स्टैण्ड कीमती लगभग 20,000रू. एवं चोरी में प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो स्पलेण्डर क्र. CG 10 EN 2052 कीमती 9000रू. कुल कीमती लगभग 29,000 रू. को जप्त कर आरोपियों को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








