छत्तीसगढ़

युवती को विगत 04 वर्ष से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने दिनांक 05.05.2022 को चौकी लोदाम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसे ग्राम झोलंगा का रहने वाला नागेन्द्र राम शादी कर पत्नी बनाने का झांसा देकर दिनांक 11.04.2017 को दुष्कर्म किया एवं उसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। नागेन्द्र राम के लगातार दुष्कर्म करने से युवती गर्भवती हो गई एवं दिनांक 10.02.2020 को एक लड़का बच्चा को जन्म दी है। आरोपी के शादी करने से इंकार करने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला संबंधी गंभीर अपराध की घटना होने पर चौकी लोदाम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर दबिश देकर आरोपी नागेन्द्र को उसके ग्राम से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। *आरोपी नागेन्द्र राम उम्र 28 साल निवासी झोलंगा चौकी लोदाम* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 06.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!