छत्तीसगढ़मौसम समाचार

मौसम : छत्तीसगढ़ कल से बढ़ेगी ठंड,बिलासपुर में आज से सर्दी का अहसास…

बिलासपुर। Weather News: सर्दी का आगमन हो चुका है। ठंड में हल्की नमी आने के बाद अब फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो छह नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकी बिलाासपुर में एक दिन पहले यानी आज सुबह ठंडी का अहसास हुआ।

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक बस्तर में भी मौसम बदल रहा है। प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम आज शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। छह नवंबर से तापमान में गिरावट आ सकती है। वहीं गुरुवार को बिलासपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकी एक दिन पहले भी यही तापमान था। रात का न्यूनतम तापमान अभी 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। इसमें अब गिरावट आएगी।

इसी तरह पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 28.7 तथा न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सोल्सियस रिकार्ड किया गया था। जो कि प्रदेश में सबसे ठंडा है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!