महासमुन्द : दिनांक 16.11.2021 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि रेनाल्ट डस्टर कार क्र. OD OD02 F 4233 में पदमपुर की ओर से दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन करते सरायपाली की ओर आ रहे है। मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम मौका हेतु रवाना होकर पदमपुर रोड़ जोगनीपाली मोड़ पहुंचकर घेराबंदी कर वाहन को इंतजार कर रही थी, कुछ समय पश्चात पदमपुर की ओर से एक नीले रंग की कार क्र. OD OD02 F 4233 को आते देखा गया। जिन्हे घेराबंदी कर रोका गया वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम साजिन दीप पिता स्व. उत्तम दीप 28 वर्ष सा. ग्राम गोशाला थाना बुरला जिला संबलपुर उड़िसा का रहने वाला बताया एंव बगल में बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम शशिकांत कुम्हार पिता जोगेंद्र कुम्हार उम्र 24 वर्ष सा. आदर्शपारा बरगढ जिला बरगढ उड़िसा का रहने वाला बताया। दोनो व्यक्तियों से कहा से आना और कहा जाना, वाहन में क्या होना संबंधी पूछताछ किया गया तो उन्होने गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस टीम को उनके जवाब पर संदेह हुआ और वाहन रेनाल्ट डस्टर कार क्र.OD OD02 F 4233 की तलाशी ली गई तो कार के डिक्की में चार सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 83 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जैसा मिला। गांजा परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया तथा पूछने पर गांजा को उडिसा से लाना और बिक्री हेतु जांजगीर चांपा की ओर ले जाना बताये। आरोपी साजिन दीप पिता स्व. उत्तम दीप 28 वर्ष सा. ग्राम गोशाला थाना बुरला जिला संबलपुर उड़िसा, एवं शशिकांत कुम्हार पिता जोगेंद्र कुम्हार उम्र 24 साल सा.आदर्शपारा बरगढ जिला बरगढ उड़िसा को मौके पर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भूरे रंग के टेप से टेपिंग किया गया 83 पैकेटों में अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 83 कीमती करीबन 16,60,000 रू., गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन रेनाल्ट डस्टर कार क्रमांक OD OD02 F 4233 कीमती करीबन 8,00,000 रू., नगदी रकम 500 रूपये, दो नग की-पेड मोबाइल कीमती 2000 रूपये, एक नग आधारकार्ड की छायाप्रति, एक नग वोटर आई0डी0 की छायाप्रति कुल जुमला कीमती 24,62,500 रूपये जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 20(b) एनडीपीएस एक्ट कार्यावाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्बुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली श्री विकास पाटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनीक उनि. स्वराज त्रिपाठी, आर. प्रसंत सुवाई, दिनेश बुड़ेक, रौशन बारीक, शिव भदौरिया, सै0 दिनेश प्रधान द्वारा की गई।
Related Articles
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति..
चक्रवात ‘मुरासु’ का अलर्ट: दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सबसे ज्यादा असर, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..
एलआईसी की बंद पड़ी पॉलिसी की राशि वापस दिलाने का झांसा देकर 69.37 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार..
डकैती की घटना में शामिल 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपियों से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात 1 मोटरसाइकिल नगद बरामद..
मुंगेली : सरपंच चुनाव की रंजिश में हत्या, चुनाव में हारने के बाद मृतक पर मतगणना में गड़बड़ी कराने का संदेह कर रची गई थी हत्या की साजिश..
जशपुर : अपनी ही पत्नी की सिर पर लोहे के रिंग पाना से किया जानलेवा हमला, आरोपी पति गिरफ्तार, कर भेजा गया जेल…
दुर्ग : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, थाना जामुल पुलिस की कार्रवाई..
दुर्ग : फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा कर धोखाधड़ी कराने वाले आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध..
प्यार व शादी का झांसा दे नाबालिक बालिका को भगा ले गया था आरोपी, मुंबई से ढूंढ लाई पुलिस, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल…
बिलासपुर: स्कूलों में छुट्टी घोषित, जिले में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की चेतावनी के चलते लिया गया फैसला..
मस्तूरी : जमीन बंटवारे के नाम पर रिश्वत लेने का वायरल वीडियो, पटवारी पर गिरी गाज; कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम करेंगे 3 दिन के भीतर जांच..








