भाटापारा : दिनांक 24.05.2022 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस उपनिरीक्षक रोशन राजपूत के नेतृत्व में ग्राम तरेंगा के पास रात्रि गश्त एवं पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की ग्राम तरेंगा में एक महिला प्रसव पीड़ा से अत्यंत व्याकुल है। अत्यधिक रात्रि हो जाने एवं भाटापारा अस्पताल ले जाने के लिए वाहन अथवा एंबुलेंस की तत्काल में व्यवस्था ना होने से महिला के परिवार जन भी बहुत परेशान है। इस स्थिति का पता चलने पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस बल तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंची। ग्रामीण पुलिस द्वारा बिना कोई समय गवाएं थाना के वाहन से तत्काल महिला को सकुशल डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में भर्ती कराया गया। इस बीच पूरे समय भाटापारा ग्रामीण पुलिस का बल अन्य किसी भी प्रकार के सहयोग एवं सहायता के लिए इस परिवार के साथ रहा।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











