छत्तीसगढ़

बेलगहना कोटा : इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, जाली तार व टुल्लू पंप चोर चढ़े बेलगहना पुलिस के हत्थे, 02 आरोपी गिरफ्तार….

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

बिलासपुर :- प्रार्थी अहमद अली बेग पिता स्व० रज्जाक अली बेग उम्र 52 वर्ष सा. कंचनपुर चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर ने चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने खेत में घेराबंदी के लिए 08 बंडल जाली तार खरीदी किया था, जिसे अपने घर के पीछे बाड़ी में रखे थे। जिसमें से 04 बंडल जाली तार को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देशन में तत्काल टीम गठित कर अलग अलग लोगो से पूछताछ किया जाने लगा।

इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम पंडरापथरा निवासी सफीक अंसारी अपने घर में जाली तार, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन व टुल्लू पंप चोरी कर रखा है व बेचने के लिए ग्राहक तलश कर रहा है। सूचना पर उसके घर दबिश देकर उसके कब्जे से इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, जाली तार व टुल्लू पंप बरामद किया गया। एवं उक्त सामानों के संबंध में उससे पूछताछ करने पर इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, टुल्लू पंप को अपने साथी मो0 जलील अंसारी उर्फ कुंजू निवासी ग्राम पंडरापथरा के साथ मिलकर चोरी करना व जाली तार को स्वयं चोरी करना स्वीकार किए जाने पर वजह सबूत में उक्त इलेक्ट्रानिक तौल मबीन, जाली तार व टुल्लू पंप को जप्त कर दोनों आरोपियों को गिस्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त चोरी को पकड़ने में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्रा, प्रआर 155 रामकर पैकरा, प्रआर 431 नीलाकार सेठ, आर. 1246,203,487,1427,1425 की अहम भूमिका रही।

आरोपी

(1) मो सफीक अंसारी पिता रसीद अंसारी उम्र 32 वर्ष साकिन पंडरापथरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (2) मो. जलील अंसारी उर्फ कुंजु पिता फारूख अली उम्र 47 साल साकिन पंडरापथरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बेल ? आइकन को दबाये

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!