छत्तीसगढ़

बिलासपुर : सार्वजनिक स्थल पर धारदार नुकीला हथियार लेकर लहराने वाला आरोपी पर कार्यवाही, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार किया गया जप्त..

बिलासपुर : थाना सिरगिट्टी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की गणेश नगर नयापारा चौक सिरगिट्टी के पास अजय यादव नाम का व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को तथा आम लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक कुमार झा को अवगत कराते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सिटी कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना स्तर पर टीम गठित कर गणेश नगर नयापारा सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर आरोपी अजय यादव को धारदार हथियार हाथ में लेकर लहराते हुए पकड़ा गया उक्त आरोपी के पास हथियार रखने सम्बन्धी कोई भी वैध दस्तावेज नही था। प्रकरण में आरोपी के कब्जे से धारदार नुकीला चाकू समक्ष गवाहों के जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपि को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल शाह प्रधान आरक्षक देव मून सिंह एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, रंजीत खलखो, धनराज , बोधु कुमार, कमलेश शर्मा, का सक्रिय योगदान रहा

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!