बिलासपुर : दिनांक 02.12.21 के रात्रि करीब 09.00 बजे चिकन खरीदकर पैदल अपने कमरा जाते समय रिव्हर व्यू कालोनी मोड आम रोड के पास पहुंचा था अज्ञात मोटर सायकल चालक दो व्यक्ति आये मोबाईल लूटकर भाग गये थे की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक-325/2021 धारा-392, 34 भादवि पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथूर के निर्देश एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, शहर श्री उमेश कश्यप, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमती स्नेहिल मार्गदर्शन/दिशा-निर्देश पर लूटे गये मोबाईल के आई.एम.ई.आई. नम्बर के आधार पर लोकेशन प्रदाय करने हेतु सायबर सेल बिलासपुर को प्रतिवेदन भेजा गया, जो लूटे गये मोबाईल का लोकेशन तोरवा संतोषी मंदिर के पास तोरवा का होना पाये जाने से निरीक्षक थाना प्रभारी सुनील कुमार के हमराह. में पुलिस टीम रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मकान में दबिश देकर आरोपी अमित खत्री पिता राजकुमार खत्री निवासी संतोषी मंदिर के पास व निखिल पाण्डेय पिता राजेश पाण्डेय उम्र 21 वर्ष निवासी कोडियारी थाना शाहगंज जिला जौनपुर उत्तरप्रदेश हाल मुकान रेल्वे स्टेशन बिलासपुर को पकड़ थाना कोनी लाया, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ लूटपाट करना एव पूर्व में भी कोनी क्षेत्र मे लूटपाट / चोरी करना स्वीकार किया, थाना कोनी के अपराध क्रमांक 189/21 धारा 392,34 भादवि व अपराध क्रमांक 346/21 धारा 379,34 भादवि के मामले में लूट/ चोरी के मोबाईल 03 नग किमती 40000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियो को थाना कोनी के तीनो अपराधो मे पृथ्क पृथ्क गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन








