छत्तीसगढ़

बिलासपुर : रेलवे में नोकरी लगाने को बोल कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

बिलासपुर : प्रार्थी जयंत मलिक निवासी मगरपारा ने दिनांक 19 जनवरी 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी कुलदीप पाटिल व उसके पिता ध्रुव राव पाटिल ने रेलवे में नौकरी लगाने को बोलकर नगदी रकम चार लाख 35 हजार ले लिए थे ,प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना लिया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप से निर्देश प्राप्त हुआ कि पुराने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रकरण का निकाल करे, प्रकरण के आरोपी मगरपारा देशबंधु प्रेस के पास के रहने वाले कुलदीप पाटिल उसके पिता ने ध्रुव राव पाटिल व अन्य आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी आरोपी लुक चुप रहा था जो अत्यधिक दबाव पड़ने पर दिनांक 22/ 10 /2021 को माननीय सीजीएम न्यायालय पर समर्पण कर दिया जिसे पुलिस ने 1 दिन का पुलिस रिमांड लेकर आरोपी कुलदीप पाटिल से पूछताछ कर प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया है

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!