छत्तीसगढ़

बिलासपुर : बस को रोककर लूटपाट करने वाले आदतन अपराधीयो को किया गया गिरफतार…

बिलासपुर : दिनांक 16.12.21 को प्रार्थी मनोज कुमार गुप्ता पिता स्व० लखन गुप्ता उम्र 47 साल पता मन्नाडोल तिफरा बिलासपुर निवासी बस में कार्य करता हैं ,बस चालक विजय साहू के साथ दिनांक 16.12.2021 को बिलासपुर से बस में सवारी लेकर दीपका कोरबा जा रहा थे कि रतनपुर महामाया चौक के पास समय लगभग 05.45 बजे शाम को सवारी उतारने चढाने के दौरान बस रूका हुआ था कि करन सारथी एंव रवि उर्फ कटप्पा बस के उपर बोनट में बैठ गये और बस चालक विजय कुमार साहू को चलो बस को शराब भटटी लेकर चलो कहकर अश्लील भाषा का प्रयोग कर गाली बक रहे थे कि डायवर के द्वार गाली बकने से मना करने पर बस चालक विजय साहू को बस से खीचकर नीचे उतारकर मारपीट करने लगे एवं प्रार्थी (कंडक्टर)द्वारा बीच बचाव करने पर प्रार्थी के रखे हुये बस टिकट बुक एवं 1200 रू पैसे को लूटकर भाग थे कि प्रकरण के आरोपी दोनो फरार थे |जो आज दिनांक 23.12.2021 को घेराबंदी कर गिरफतार कर दोनो आरोपी 1. करन सारथी पिता बडकू सारथी उम्र 23 साल साकिन महामायापारा रतनपुर एवं 2. रवि सारथी उर्फ कटप्पा पिता सिद्धू सारथी उम्र 28 साल साकिन रामनगर रतनपुर जिला बिलासपुर को पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किये जिन्हे गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमाड पर भेजा भेजा गया। आरोपी का गिरफतारी कार्यवाही में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के निर्देशन पर उप निरी पीआर साहू , आरक्षक रामलाल सोनवानी आरक्षक सचिन तिवारी की भूमिका रही ।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!