छत्तीसगढ़

बिलासपुर : नगदी रकम एवं गैस सिलेंडर लूटने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

बिलासपुर : प्रार्थी अकलेश मर्सकोले पिता माथु मर्सकोले उम्र 24 साल निवासी हिररी मुकासा थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए कि डीपीएस स्कूल तिफरा के सामने खाली प्लाट में अपने साथियों के साथ बाउंड्री वॉल बनाने का काम कर रहे हैं दिनांक 01/01/2022 की रात्रि में लगभग 2:00 बजे किसी के आने की आवाज सुनकर उठ कर देखे तो कुंदरा पारा निवासी सागर श्रीवास एवं अनिल सोनी थे जो उन लोगों को देखकर कहने लगे कि जितना पैसा रखे हो निकाल कर दे दो कह कर धमकाने लगे प्रार्थी के जेब में हाथ डालकर ₹10000 निकाल लिए एवं तंबू के पास रखा गैस सिलेंडर एवं पांच लोहे का सब्बल उठाकर ले गए प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया विवेचना दौरान थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सकुनत के पास से ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया आरोपियों से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किए एवं लूट रकम ₹10000 में से ₹4000 खर्च करना बताएं। आरोपियों के कब्जे से ₹6000 नगद एवं एक गैस सिलेंडर तथा पांच लोहे का संबल कीमती ₹6000 कुल कीमती 12000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

उक्त करवाई में, सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया डीके बेहरा, आरक्षक तारकेश्वर मिश्रा एवं बृज साहूकी अहम भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!