छत्तीसगढ़

बिलासपुर : थाना चकरभाठा क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग कॉलोनियों में चोरी करने वाले आरोपी पकड़ाये

नया मंकी कैप लगाकर करता था चोरियां, रेकी करने वाली 2 महिला आरोपी भी गिरफ्तार

बिलासपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में चोरी प्रकरण के विरूध्द त्वरित पतासाजी किया जा रहा है

रामा वैैलि, जीवन विहार मे हुए चोरी की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला की संदेही आकाश जिसकी बुआ रामा वैैलि, में काम करती है, बहुत पैसे खर्च कर रहा है, आरोपी आकाश धुरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि वृंदा बाई और सुर्मिला बाई के बताने पर कि घर मे घर मालिक नहीं है l अच्छा मौका जान कर अपने साथी सुरेश के साथ मिलकर चकरभाठा के अलग अलग कालोनियो के मकानो से चोरी की वारदात को अंजाम दिये है ।

आरोपियों के कब्जे से नगदी 50,000 रूपये एवं एक जोडी सोने का टॉप्स वजनी 4.5 ग्राम कीमती 20,000 रूपये जुमला 70,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड (आला नकब) जप्त किया गया है एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार आरोपी-

1 – आकाश धुरी पिता अंजु धुरी उम्र 19 वर्ष साकिन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

2 – सुरेश धुरी पिता जहोरन धुरी उम्र 23 वर्ष साकिन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

3- वृंदा बाई पति स्व जहोरन धुरी उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्रं 02 माताचौरा बोदरी थाना चकरभाठा बिलासपुर छ0ग0

4- सुर्मिला बाई ऊर्फ चिरैंया बाई पति मुकेश वर्मा उम्र 40 वर्ष साकिन बोदरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ0ग0

जप्ती – नगदी 50,000 रूपये एवं एक जोडी सोने का टॉप्स वजनी 4.5 ग्राम कीमती 20,000 रूपये जुमला 70,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड (आला नकब)

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!