छत्तीसगढ़

बिलासपुर : अवैध शराब बिक्री करने वाले पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही, देसी शराब एवं एक्टिवा मोटरसाइकिल जप्त..

बिलासपुर : दिनांक 09.11.21 को पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से सूचना मिली की एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एएस 5944 में बिक्री हेतु शराब परिवहन कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा टीम गठित कर गोविंद नगर सिरगिट्टी के पास घेराबंदी कर एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 एएस 5944 को रुकवा कर पूछताछ करने पर अपना नाम 1.अनिल ध्रुव पिता श्री घसियाराम ध्रुव उम्र 28 साल निवासी नयापारा वार्ड नंबर 11 एवं मीना ध्रुव उर्फ आंटी पति घसियाराम उम्र 48 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 नयापारा का होना बताएं जिनके कब्जे से एक्टिवा के सामने रखे 96 पाव मदिरा प्लेन लाल कलर के बैग में रखा बरामद हुआ जिन्होंने शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है आगे भी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने एवं शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध करने वालों पर सिरगिट्टी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जाएगी

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत आरक्षक मिथिलेश सोनी, आफाक खान, कमलेश शर्मा का सक्रिय योगदान रहा

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!