बिलासपुर : जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के द्वारा पूर्व में थाना प्रभारियों की मीटिंग लेकर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे इसी तारतम्य में आज थाना तारबाहर को सूचना मिली कि सीएमडी चौक विघानगर रोड में स्थित स्टाईल बेल्ट का संचालक हुक्का तथा हुक्का सामग्री काफी मात्रा में रखा है तथा हुक्का भी उपलब्ध करा रहा है कि सूचना प्राप्त हुई सूचना से जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्रीमति मंजू लता बाज को अवगत कराया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुये जिस पर तत्काल थाना तारबाहर से थाना प्रभारी जे0पी0 गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत कर एक व्यक्ति को हुक्का पीने तथा हुक्का सामग्री लेने के लिये रूपय देकर विघानगर रोड स्थित स्टाईल बेल्ट दुकान में भेजा गया जो दुकान संचालक द्वारा उक्त व्यक्ति को हुक्का तथा हुक्का सामग्री कीमती 1000 रू प्रदाय करते पकडा गया मौके पर दुकान संचालक को इस संबंध में नोटिस दिया गया जो संचालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया जो आरोपी दुकान संचालक का कृत्य कोटपा एक्ट के तहत होने से दुकान में रखे 16 नग हुक्का पाट, 850 नग अलग-अलग फ्लेवर के पैकेट, 12 नग अलग-अलग फ्लेवर के बड़े डिब्बे, 7500 नग फील्टर, 200 नग हुक्का पाईप, 60 नग क्वाईल तथा अन्य सामग्री जिनकी अनुमानित कीमत करीबन 2,50,000 रू को जप्त किया गया आरोपी को कोटपा एक्ट के तहत गिरफतार किया गया। ज्ञात हो कि वरिष्ट अधिकारियों द्वारा हुक्का बार तथा अवैध बिक्री के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है जिसके परिपालन में थाना तारबाहर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित होटल, बार तथा संभावित स्थानो पर लगातार रेड़ कर कार्यवाही की जा रही है। अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के विरूध्द तारबाहर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
Related Articles
CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल, दोपहर 2:30 बजे घोषित होंगे परिणाम; यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक
रायपुर में गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, राजनांदगांव 45.5°C के साथ सबसे गर्म; जानें कब मिलेगी राहत
डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा: रायगढ़ पुलिस ने राजस्थान से महिला समेत 5 अंतर्राज्यीय ठगों को दबोचा, मास्टरमाइंड बैंक कर्मी
छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रचंड वार: 44 डिग्री पहुंचा पारा, झमाझम बारिश के बन रहे हैं आसार, जानें IMD का बड़ा अपडेट..
लिव-इन रिलेशनशिप के बाद आरोपी ने किया छल—शादी का झूठा भरोसा देकर फरार और फिर शादी से साफ इंकार आरोपी गिरफ्तार…
जशपुर : शासकीय काबिज जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर, लकड़ी, डंडे व लोहे के सब्बल से किया जान लेवा हमला…
रायपुर शहर के अलग – अलग स्थानों से एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन गिरफ्तार….
रायपुर : मोबाईल का फिलिप कवर रिफंड करवाने के नाम से ऑनलाईन सायबर ठगी करने वाले आरोपी पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार…











