रायगढ़ । आज दिनांक 31/10/2021 को बरमकेला थानक्षेत्र अन्तर्गत की गई है । थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय के हमराह बरमकेला पुलिस द्वारा आज दिनांक 31/10/2021 देहात पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर डभरा मेन चौक के पास नाकेबंदी कर बुलेट मोटर सायकल CG 10 EN 2713 में शराब परिवहन कर रहे दो आरोपी (1) सदानंद ऊर्फ शनि सिदार पिता स्व. गंगाधर सिदार उम्र 26 वर्ष (2) गोकुल सिदार पिता गोविंदराम सिदार उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी ग्राम डभरा थाना बरमकेला को पकड़ा गया । आरोपियों के पास से प्लास्टिक बोरी अंदर पॉलिथिन में भरा हुआ 50 लीटर महुआ शराब कीमती 10,000 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपियों द्वारा शराब अवैध बिक्री के लिये गोबरसिंघा की ओर से शराब लाया जा रहा था । आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी डी.के. मारकंडे के साथ टीम में शामिल सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल, आरक्षक दिनेश कुमार, मिनकेतन पटेल, कन्हैया चौहान, विजय यादव, सूरज सिदार, महिला आरक्षक अंजना मिंज की अहम भूमिका रही है ।
Related Articles
गुम मोबाइल रिकवरी में बिलासपुर पुलिस राज्य में नंबर वन: ‘अर्पण’ कार्यक्रम में 202 लोगों को मिले उनके फोन
विवाद के बाद जघन्य हत्या: सिर-चेहरे पर कंक्रीट के टुकड़े से वार कर किया कत्ल, 300 मीटर दूर नाले में छिपाया शव
बेटे ने की बाप की हत्या, बाप के झगड़ालू प्रवृति से था परेशान, विवाद के दौरान सील लोढ़ा से अपने पिता के सिर में कर दिया वार…
छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का डिजिटल ‘एक्स-रे’ राजस्व विभाग का फरमान, लापरवाही पर होगी सीधी अनुशासनात्मक कार्रवाई..
रायपुर में लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा: किसी और से बात करने के शक में B.Ed की छात्रा को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में अरेस्ट
रायपुर में बड़ी वारदात नाकाम: कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की साजिश रच रहे 3 बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व चाकू बरामद
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…







