छत्तीसगढ़

बदले की भावना से युवक पर फावड़ा से कई बार वार कर प्राणघातक चोंट पहुंचाने वाले आरोपी चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 01.01.2021 को प्रार्थी बाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी षिवपुर अपने घर में बच्चियों के साथ सो रहा था, प्रातः करीब 04ः30 बजे शिवपुर निवासी हरिहर चौहान इसके घर के पास आकर तुम मेरे प्रेमिका को पत्नी बनाकर रखे हो कहकर दरवाजा को लात मारकर तोड़ दिया तथा घर अंदर प्रवेश कर घर में रखे फावड़ा से आरोपी हरिहर चैहान ने प्रार्थी के सिर, कंधा व दाहिने जांघ में कई बार वार कर गंभीर चोंट पहुचाया, जिसे परिजनों के सहयोग से तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी हरिहर चौहान के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 294, 506, 452, 307 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी हरिहर चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। मामले में *आरोपी हरिहर चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी शिवपुर थाना पत्थलगांव* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर दिनांक 01.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक ललित सिंह नेगी, स.उ.नि. समृतलाल मरावी, आर. 748 भवानी लाल कहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!