छत्तीसगढ़

परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 11 प्रकरणों की सुनवाई की गई..

सुनवाई उपरांत 02 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में अगली तिथि दी गई..

जशपुर : दिनांक 23.05.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 11 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 03 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये इसमें से 02 प्रकरणों में आपसी समझौता किया गया, 01 प्रकरण में अगली तिथि दी गई। अन्य 04 प्रकरण में केवल 01 पक्ष उपस्थित आये, शेष 04 प्रकरणों में कोई पक्ष उपस्थित नहीं आय

परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक में मामलों की सुनवाई में काउंसलर/सदस्य श्रीमती लता श्रीवास्तव, श्रीमती अनिता यादव, श्रीमती उषा सोनवानी, सुश्री अनुपा तिर्की एवं महिला सेल से उप निरीक्षक रश्मि थॉमस, म.आर. 487 कमली पैंकरा, म.आर. 720 अरूणा तिर्की उपस्थित थे।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!