छत्तीसगढ़

नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही, मो०सा० में अवैध नशीली टेबलेट बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

कोरबा : मुखबीर सूचना के गोकुलगंज सीतामणी कोरबा क्षेत्र में 01. सुनील यादव पिता जवाहर लाल यादव उम्र 42 साल तथा 02.जांजगीर पेन्ड्री निवासी महेन्द्र साहू पिता किशन साहू उम्र 36 साल तथा अपचारी बालक अपने कब्जे में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई टेबलेट रखकर आम लोगो को मोटर सायकल में घूम घूम कर बेच रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो के तत्काल टीम बनाकर रवाना किया गया जो घटनास्थल गोकुलगंज सीतामणी पहुंचकर घेराबंदी किये जो मोटर सायकल से आ रहे 01. सुनील यादव 02. महेन्द्र साहू तथा अपचारी बालक को रोककर पूछताछ कर तलाशी लिया गया जो आरोपियों से काला रंग के बैग में तथा पॉकिट में रखे कुल 2200 नग नशीली प्रतिबंधित टेबलेट Alprazolam Tablets IP 0.5 mg कीमती रकम 5447रू जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपीगणों का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधि अनुरूप गिरफ्तार कर नार्कोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

 

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!