छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर, भगाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर : थाना बागबहार क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता दिनांक 08.11.2021 को अपने भाई के साथ मेहमानी में आई हुई थी, दिनांक 09.11.2021 के दिन करीब 03 बजे पीड़िता अपने भाई के साथ मेहमान वाले घर से निकली थी, गांव के पुलिया के पास पहुंचते ही अपने भाई से टायलेट के लिये जा रही हूं कहकर वहां से चली गई, जो वापस नहीं आई। गांव के लोग एवं परिजनों द्वारा पीड़िता का आस-पास पता किये पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है, परिजनों की रिपोर्ट पर थाना बागबहार में धारा 363 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल की मद्द से अपहृता के ग्राम बनकोम्बो थाना नारायणपुर में होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना बागबहार से टीम गठित कर ग्राम बनकोम्बो जाकर आरोपी के निवास ग्राम बनकोम्बो जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी रमेश चौहान के कब्जे से अपहृता को बरामद कर प्रकरण के आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जा.फौ. के तहत् कथन कराने पर पीड़िता ने बताया कि उसे रमेश चौहान द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करना बताई, पूर्व में भी आरोपी द्वारा कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में *आरोपी रमेश चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बनकोम्बो थाना नारायणपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर धारा 366, 376(2)(ढ) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 16.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना, अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, आर. 587 संतु यादव, आर. 331 अरविन्द साय पैंकरा, म.आर. 724 बिरजनिया टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!