छत्तीसगढ़

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर, भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 06.11.2021 को थाना आस्ता क्षेत्र निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को विवेक नायक द्वारा दिनांक 05.11.2021 को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया, रिपोर्ट पर थाना आस्ता में धारा 363 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल की मद्द से अपहृता एवं आरोपी के ग्राम खोंगा में होने की सूचना मिलने पर थाना आस्ता द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद कर प्रकरण के आरोपी विवेक नायक को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से धारा 161 जा.फौ. के तहत् कथन कराने पर पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपी द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर रात्रि में दुष्कर्म करना बताई। मामले में *आरोपी विवेक नायक उम्र 18 वर्ष 08 माह निवासी ग्राम खोंगा थाना आस्ता* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 07.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी आस्ता उ.नि. दुखराम भगत, स.उ.नि. षिरद साय पैंकरा, प्र.आर. 426 राजेश कुमार पाल, आर.क्र. 443 प्रीतम टोप्पो, आर. 741 दिनेष्वर राम, सहा.आर. 05 सुमन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!