छत्तीसगढ़

नाबालिक बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी 24 घण्टे के भीतर चढ़ा पुलिस के हत्थे..

गरियाबंद – अवयस्क पुत्री के साथ दर्रापारा निवासी रिजवान द्वारा अश्लील हरकत किया कि रिपोर्ट मामला गंभीर प्रकृति का तथा अवयस्क बालिका से संबंधित होने पर सिटी कोतवाली गरियाबंद के नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक गौतम गावड़े द्वारा तत्काल प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

अपराध कायम होने के बाद हालात से जिला के आलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान जे०आर० ठाकुर के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में सिटी कोतवाली गरियाबंद के नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक गौतम गावड़े द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र के मुखबिर को सक्रिय किया गया जिसके सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी रिजवान अली को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिनके द्वारा अपना जुर्म कबूल करने पर गिरफ्तार कर रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!