छत्तीसगढ़

नाबालिक को अपहरण कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को घटना के करीबन 03 साल बाद गिरफ्तार..

दुर्ग :- जिले के लंबित अपराधों एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल (भापुसे.) के द्वारा अपने थाना प्रभारियों को दिए गए दिशा निर्देश के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.) , श्री नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री राकेश जोशी (रा.पु.से.) के दिशा निर्देश मे निरीक्षक विजय ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना भिलाई नगर के अपराध क्र 211/2018 धारा 363,366,376 भादवि 3,4 पाकसो एक्ट के आरोपी

पंकज अहिरवार पिता गोपी अहिरवार उम्र 24 साल साकिन ग्राम व पोष्ट पुर्वामाल थाना लखनादौन जिला सिवनी मध्य प्रदेश जो कि घटना दिनांक से फरार चल रहा था उसे काफी पता तलाश बाद थाना भिलाई नगर के सउनि. जितेंद्र चंद्राकर आर. हर्ष देवांगन और सुशील चौधरी के द्वारा आरोपी के गृहग्राम से हिरासत में लाकर थाना भिलाई नगर में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है | प्रकरण के नाबालिक पीड़िता को घटना के कुछ दिन बाद ही जबलपुर मध्यप्रदेश से सकुशल बरामद किया गया था |

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!