मनोरंजन

दुष्कर्म की घटनाओं पर भड़की अनुष्का शर्मा कहा- बेटा होना विशेषाधिकार न समझें..

देशभर में आए दिन लड़कियों के साथ होने वाली दुराचार और दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड ने सभी को झकझोर कर रख दिखा है। एक के बाद एक दुष्कर्म की कई घटनाएं सामने आने से आम लोगों के साथ-साथ तमाम बॉलीवुड हस्तियां भी सदमे में हैं। पूरा देश एकजुट होकर हाथरस की बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है। इस मामले में कई बॉलीवुड सितारों ने अपना नाराजगी जाहिर करते हुए न्याय की मांग की है। अब इस कड़ी में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख कर इन घटनाओं पर नाराजगी जताई है।

लड़कों को मिलता है विशेषाधिकार

अनुष्का ने पोस्ट में लिखा है, ‘हमारे समाज में लड़का ‘विशेषाधिकार’ के साथ जन्म लेता है। यह परिवार की जिम्मेदारी है कि वे अपने लड़कों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाएं। उन्हें सुरक्षित महसूस कराएं।’ वे आगे कहती हैं, ‘हमारे समाज में एक नवजात लड़के को एक सुविधा की तरह देखा जाता है। यकीनन, यह एक लड़की होने से अधिक ‘विशेष’ नहीं है, पर बात यह है कि इस ‘विशेषाधिकार’ को गलत और सीमित नजरिये के साथ देखा जाता है। जरूरी सिर्फ यह है कि लड़के को लड़की का सम्मान करना सिखाया जाए। एक अभिभावक होने के नाते यह पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसलिए इसे एक ‘विशेषाधिकार’ न समझें। बच्चे का लिंग आपको ‘विशेषाधिकार’ नहीं देता है। असल में यह जिम्मेदारी है कि आप एक लड़के को सही तरह से पाल-पोस कर बड़ा कर समाज पर एहसान करें, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।’ हाथरस कांड के बाद बलरामपुर में हुई घटना पर अनुष्का शर्मा ने गुस्सा जाहिर किया था।

क्या उन लोगों के दिमाग में कोई डर समाया हुआ है?

अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, ‘कुछ ही वक्त बीता और हमें एक और बुरी खबर सुनने को मिली। किस दुनिया में ये राक्षस किसी युवा जिंदगी के साथ ऐसा करने के बारे में सोच सकते हैं? क्या उन लोगों के दिमाग में कोई डर समाया हुआ है?’

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!