मनोरंजन

बोल्ड ड्रेस में वैक्सीन लगवाने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, हुईं बुरी तरह ट्रोल…..

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में अपनी फिटेनस के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन कहा जाता है। मलाइका फिल्मी परदे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अक्सर ये अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं 47 की उम्र में भी वह अपने से कहीं छोटी उम्र की एक्‍ट्रेस को टक्‍कर देती दिखती हैं. यही वजह है कि उनसे 11 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर उन पर लट्टू हैं.
कभी-कभी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को ये तस्वीर पसंद आती है तो कभी ये सितारे अपनी तस्वीरों को लिए बुरी तरह से ट्रोल भी होते हैं। हाल ही में मलाइका के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के बाद अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। अपनी इस तस्वीर के लिए अब सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है।

मलाइका ने वैक्सीन लगवाने के दौरान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट पर कैप्शन में लिखा, ‘जैसा कि मैं हमेशा कहती हूं कि इसमें हम सब साथ हैं। मैं सिर्फ खुद के लिए सुरक्षित नहीं हो रही हूं बल्कि आप लोगों के लिए भी हो रही हूं। दोनों वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं। मेरे पास फ्रंटलाइन वॉरियर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए शब्द नहीं है, वो लगातार अपने घर से निकलकर काम कर रहें हैं। इस अच्छे काम के लिए आपका शुक्रिया अदा।’

मलाइका ने ये तस्वीरें जैसे ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट की, लोगों ने उनकी आलोचना करना शुरू कर दिया। उनके ऑउटफिट को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को मलाइका का ये लुक वैक्सीनेशन सेंटर लायक नहीं लगा। कई लोगों ने तो उनके इस लुक को शर्मनाक तक कह दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘ये वैक्सीन लगवाने गई थी या फिर जिम।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अंदर शायद फोटोशूट था।’ एक यूजर ने लिखा, ‘यह जिम जा रही थीं या वैक्सीनेशन सेंटर। इस 50 से भी ज्यादा उम्र की महिला को यह नहीं पता है कि हमें वैक्सीनेशन सेंटर पर किस तरह के आउटफिट पहनने चाहिए।’ ऐसा पहली बार नहीं है जब मलाइका अपने कपड़ों को लेकर ट्रोल हो रही हैं। इससे पहले भी कई बार उन्हें उनके ऑउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!