जशपुर : दिनांक 18-05-2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम-नान्दोटोली का गौतम यादव अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी-कुनकुरी श्री मनीष कुंवर के हमराह थाना-कुनकुरी एवं थाना-नारायणपुर पुलिस स्टॉफ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम-नान्दोटोली पहुंचकर गौतम यादव के मकान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई, संदेही आरोपी गौतम यादव के बेडरूम में एक पुराना बैग में पन्नी में बंधा करीबन 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4000/-रूपये का पैकेट बैग के अंदर घर में रखा हुआ मिला, आरोपी के कब्जे से लोहे का तराजू 01 किलो का 01 बाट, 500 ग्राम का 01 बाट, 200, 100 व 50 ग्राम का 01-01 बाट तथा गांजा बिक्री का रकम 510/-रूपये गवाहों के समक्ष आरोपी से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया, *आरोपी गौतम यादव उम्र 36 वर्ष निवासी-नान्दोटोली* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना-नारायणपुर में अपराध क्रमांक 55/2021 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 18-05-2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन










