जशपुर : दिनांक 06.05.2022 को थाना बगीचा पुलिस स्टॉफ द्वारा ग्राम रौनीघाट में नाकाबंदी की जा रही थी उसी दौरान रास्ते में एक संदिग्ध बस क्र. जे.एच. 01 डी.जे.-8049 बगीचा से रौनीघाट की ओर जा रही थी जिसमें चालक के अतिक्रित अन्य कोई मौजूद नहीं था, उक्त बस को चेक करने हेतु रोकने का प्रयास किया गया जो बस चालक ने बस को घाट में छोड़कर भाग रहा था जिसे पकड़कर पूछताछ किया गया, जो अपना नाम धमेन्द्र कुमार बताया। संदेही धमेन्द्र कुमार ने शुरूवाती पूछताछ में बताया कि वह उक्त बस का मालिक है तथा शादी में बुकिंग पर छत्तीसगढ़ आया है। पुलिस द्वारा संदेही से बस का दस्तावेज की मांग की गई जो उपलब्ध नहीं होना बताया। बस को चोरी का होना संदेह होने पर संदेही आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि उक्त बस को वह दिनांक 05.05.2022 को जरिया थाना बेड़ो स्थित पेट्रोल पंप के पास से चोरी कर लाना बताया। उक्त बस के चोरी करने के आरोप में आरोपी धमेन्द्र कुमार उम्र 22 साल निवासी फत्तेपुर ढिबरा थाना परसाबाजार जिला रांची (झारखंड) के विरूद्ध थाना बेड़ो में धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध है। बगीचा पुलिस द्वारा बस मालिक एवं थाना बेड़ो से संपर्क कर आरोपी एवं बस वाहन को उनके सुपूर्द किया गया।
Related Articles
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: AI मिशन, BEML प्लांट, ADB ग्रांट और CSPGCL बॉन्ड समेत 7 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर
शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप
बिलासपुर : डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये नगद एवं 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने वाले 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार…
रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, अमरकंटक जाने वाली गाड़ियाँ डायवर्ट; देखें नए वैकल्पिक रूट..
देर रात 3 बजे डीजे का शोर और पुलिस से झूमा-झटकी: कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई, 4 युवक व 3 युवतियां गिरफ्तार
प्रेम संबंध एवं जमीन विवाद के चलते महिला की हत्या, शव को रेत में दफनाकर साक्ष्य छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…
ग्राम कौड़िया हत्या कांड: अवैध संबंध में हुआ विवाद, प्रेमिका ने घोंट दिया प्रेमी का गला; सीपत पुलिस ने भेजा जेल
PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन











