छत्तीसगढ़

जशपुर : बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार…

जशपुर : चौकी दोकड़ा क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 08.11.2021 को चौकी दोकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह वर्ष 2018 में जब यह 10 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी, इस दौरान उसकी उम्र 17 वर्ष 04 माह थी। कुछ दिनों बाद प्रार्थिया के गांव में एक व्यक्ति का शादी था, उक्त शादी कार्यक्रम में प्रांजिल केरकेट्टा निवासी गोरेटोलाईन कुनकुरी आया हुआ था, उसी दौरान प्रार्थिया की मुलाकात प्रांजिल केरकेट्टा से हुई, दोनों के मध्य दोस्ती हुआ एवं एक-दूसरे का मोबाईल नंबर लिये। मोबाईल से बात करते-करते दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया। दिनांक 02.01.2018 को प्रांजिल केरकेट्टा ने फोन कर प्रार्थिया को उसके गांव स्थित पुल के पास बुलाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रांजिल केरकेट्टा अक्सर विभिन्न स्थानों में प्रार्थिया को ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। प्रांजिल केरकेट्टा ने दिनांक 06.08.2021 से दिनांक 12.10.2021 तक प्रार्थिया को अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया है। प्रार्थिया के आवेदन पत्र पर चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में धारा 363, 366(क), 376(2)(ढ) भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी पश्चात् से आरोपी फरार हो गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल की मद्द से आरोपी के मनेन्द्रगढ़ खोंगापानी में होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मनेन्द्रगढ़ जाकर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर चौकी दोकड़ा लाया गया। मामले में *आरोपी प्रांजिल केरकेट्टा उम्र 20 वर्ष निवासी गोरेटोलाईन कुनकुरी* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 10.11.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी दोकड़ा स.उ.नि. आभाश मिंज, आर. 516 जयप्रताप एक्का, आर. 101 इग्नासियुस खलखो, आर. 223 रिमिश तिर्की आर. 634 सोनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!