छत्तीसगढ़

जशपुर पुलिस द्वारा ”विश्वास अभियान“ के तहत् 50 नग गुम मोबाईल फोन को उनके वास्तविक धारकों को लौटाया गया..

जशपुर पुलिस द्वारा ”विश्वास अभियान“ के तहत् आम जनता के गुम मोबाईल का आवेदन पत्र/रिपोर्ट जिले के सभी थाना/चौकी में प्राप्त हुये थे। सायबर सेल जशपुर द्वारा विभिन्न थाना/चौकी में प्राप्त गुम मोबाईल के आवेदन पत्र/रिपोर्ट का संकलन किया गया और उन्हें ढूंढकर बरामद करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्राप्त होने पर सायबर सेल जशपुर द्वारा गुम मोबाईल फोन का डाटा टेलीकॉम प्रदाता कंपनी से प्राप्त किया गया और सभी गुम मोबाईल की बरामदी हेतु अनुभागवार 04 टीमें गठित की गई थी। उक्त गठित टीम के सभी अधि./कर्मचारियों द्वारा मेहनत व लगन से कार्य करते हुये थाना जशपुर क्षेत्र से 15 नग, थाना कुनकुरी क्षेत्र से 15 नग, थाना तुमला क्षेत्र से 03 नग, थाना बगीचा क्षेत्र से 03 नग, थाना कांसाबेल क्षेत्र से 08 नग, थाना दुलदुला क्षेत्र से 02 नग, थाना पत्थलगांव क्षेत्र से 03 नग, थाना तपकरा क्षेत्र से 01 नग कुल 50 नग मोबाईल फोन बरामद किया गया है। उक्त मोबाईल फोन को उनके धारकों को आज दिनांक 25.05.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा वापस किया गया। गुम मोबाईल की वापसी दौरान लोगों को विभिन्न सायबर अपराध से बचने की जानकारी दी गई। इस दौरान एस.डी.ओ.पी. जशपुर श्री राजेंद्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश देवांगन एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

गुम मोबाईल फोन को बरामद करने में सायबर सेल के उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, प्र.आर. 87 हरिशंकर राम, प्र.आर. 241 निर्मल बड़ा थाना दुलदुला, प्र.आर. 184 परमजीत सिंह थाना कुनकुरी, आर. 403 नंदलाल यादव थाना कुनकुरी, आर. 685 मुकेश पाण्डेय थाना बगीचा, सायबर सेल आर. 634 सुनसाय भगत, आर. 699 अनिल सिंह एवं आर. 80 संदीप साय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!