छत्तीसगढ़

जशपुर : नौकरी लगाने के नाम पर विभिन्न व्यक्तियों से किस्तों में तीन लाख साठ हजार की ठगी करने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी देवप्रकाश सिदार उम्र 32 वर्ष निवासी रघुनाथपुर थाना पत्थलगांव ने दिनांक 01.02.2022 को थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नन्दलाल सिदार एवं सुदामा दास द्वारा इसके घर आकर प्रार्थी को क्लर्क के पद पर एवं इसके भाई को वार्ड ब्वाय के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर पैसा की मांग करने पर दिनांक 11.12.2020 से 10.01.2021 के मध्य तक क्रमषः रू. 1,50,000 /- एवं रू. 1,40,000 /- कुल रू. 2,90,000 /- आरोपी नन्दलाल सिदार एवं सुदामा दास द्वारा मिलकर ठगी किया गया है। प्रार्थी एवं उसके भाई का नौकरी नहीं लगने से आरोपियों से पैसे वापस करने कहने पर पैसा वापस नहीं किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों द्वारा प्रार्थी को विष्वास में लेकर रू. 2,90,000 /- प्राप्त कर धोखाधड़ी करना पाये जाने से उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के उसके निवास में होने की सूचना मिलने पर थाना पत्थलगांव स्टॉफ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर घेराबंदी कर दबिश देकर आरोपी नन्दलाल सिदार को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। आरोपी नन्दलाल सिदार ने पूछताछ में बताया कि अपने साथी आरोपी सुदामा दास से मिलकर नौकरी लगाने के नाम से पत्थलगांव क्षेत्र की एक महिला से रू. 30,000 /-, तथा घरघोड़ा जिला रायगढ़ क्षेत्र की एक महिला से रू. 40,000 /- किस्तों में लेकर ठगी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से *आरोपी नन्दलाल सिदार उम्र 42 वर्ष निवासी बांसडांड़ थाना लैलुंगा जिला रायगढ़ को दिनांक 02.02.2022 को* गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के सह आरोपी सुदामा दास निवासी मरोल थाना बगीचा को पूर्व में दिनांक 01.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल.राठिया, स.उ.नि. एन.पी.साहू, आर. 118 लवकुमार चौहान, आर. 616 प्रमोद जोल्हे, आर. 600 मोरिस किस्पोट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!