छत्तीसगढ़

जशपुर : दिव्यांग किराना दुकान संचालक को हथियार दिखाकर 15000 रू. की लूट करने की घटना में शामिल आरोपी गिरफ्तार..

जशपुर : प्रार्थी बसंत बड़ा उम्र 46 साल निवासी हर्रापाठ ने दिनांक 17.04.2022 को चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 16.04.2022 की रात्रि लगभग 08ः00 बजे अपने पुत्री के साथ किराना दुकान में था, उसी दौरान 02 मोटर सायकल में 04 अज्ञात व्यक्ति उनके पास आये और पेट्रोल की मांग करने लगे, प्रार्थी द्वारा व्यवस्था कर उन्हें पेट्रोल दिया गया। प्रार्थी ने उन अज्ञात व्यक्ति से पेट्रोल के पैसे की मांग किया तो वे पैसा नहीं दिये और पेट्रोल की मांग करते हुये प्रार्थी के दुकान में प्रवेष किये और हथियार दिखाते हुये गल्ला में रखे नगदी रकम 15000 रू. को लूटकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 382, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान सायबर सेल एवं मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के आरोपी बसंत किण्डो एवं सहयोगी आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को पूछताछ हेतु चौकी में लाया गया। आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अन्य 02 आरोपियों के साथ मिलकर घटित करना स्वीकार किये। उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल एवं 02 नग मोबाईल को जप्त किया गया। आरोपी *बसंत किण्डो उम्र 22 साल निवासी दुर्गापारा थाना बगीचा* को दिनांक 10.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, सहआरोपी नाबालिग बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। अन्य फरार आरोपियों की लगातार पता-तलाश की जा रही है।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!