छत्तीसगढ़

जशपुर : गांजा तस्करी का मुख्य सरगना को जिले की विशेष पुलिस टीम ने सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से किया गिरफ्तार…

जशपुर : दिनांक 15.10.2021 को घटित अप.क्र. 232/21 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में आरोपी बबलू विश्वकर्मा एवं शिशुपाल साहू से पूछताछ में पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य के लिये लंबे समय से गांजा तस्करी का कार्य करना बताने पर छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम आरोपी की पता-तलाश हेतु सिंगरौली (मध्यप्रदेश) जाकर दबिश देकर पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य को हिरासत में लिया गया। आरोपी पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य के विरुद्ध सिंगरौली जिले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत् मामले दर्ज हैं। आरोपी पिछले 02 वर्षों से ओड़िसा से 04 हजार रू. प्रति किलोग्राम में गांजा लाकर 12 हजार रू. प्रति किलोग्राम के दर से सिंगरौली (मध्यप्रदेश) में विक्रय करता था। आरोपी गांजा तस्करी में अधिकतर छोटी-छोटी गाड़ियों का प्रयोग करता था। । प्रकरण में *आरोपी पिंटू उर्फ कृष्णकांत वैश्य उम्र 21 वर्ष निवासी बरगवां जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश)* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से उसे दिनांक 19.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

𝐁𝐡𝐢𝐬𝐦 𝐏𝐚𝐭𝐞𝐥

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐢𝐧 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐛𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐥𝐢𝐯𝐞 𝐍𝐞𝐰𝐬
error: Content is protected !!