छत्तीसगढ़

मारूती बलेनो कार से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार.. 7 लाख 50 हजार रू. का गांजा जप्त…

जशपुर : थाना पत्थलगांव को आज रात्रि लगभग 02 बजे मुखबीर से सूचना मिला कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दागढ़ भैंसामुड़ा का रहने वाला भोजराज चौहान ओड़िसा की ओर से अपने बलेनो कार में गांजा की तस्करी कर बड़ा खेप पत्थलगांव की ओर ला रहा है, इस सूचना पर हमराह स्टाॅफ एवं गवाहों के लुड़ेग (लिखनपारा) स्थित पुलिया के पास नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान मुखबीर के बतायेनुसार रोड में मारूती बलेनो कार सी.जी. 14 एम.क्यू 4883 आया जिसके चालक को रोककर उसका नाम पूछ कर गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम कीमती 07 लाख 50 हजार रू. का मिलने पर जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गांजा को ओड़िसा की ओर से लाना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का अपराध पाये जाने पर आरोपी भोजराज चौहान उम्र 29 साल निवासी चन्दागढ़ भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव को दिनांक 23.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

नाम आरोपी-(1) भोजराज चैहान उम्र 29 साल निवासी चन्दागढ़ भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव।

जप्ती:- (1) मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम कीमती 07 लाख 50 हजार रू.

(2) मारूती बलेनो कार CG 14 MQ 4883 कीमती 07 लाख 50 हजार रू. कुल कीमती 15 लाख रू.।

 

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!