छत्तीसगढ़मौसम समाचार

IMD मौसम अलर्ट : आज छत्‍तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

IMD Rainfall Alert in Chhattisgarh Today: छत्तीसगढ़ में बुधवार को द्रोणिका के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा हुई। दिनभर छाए काले बादल और रुक-रुक कर हुई रिमझिम वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

जानिए रायपुर का कितना है आज का तापमान

रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही रिमझिम बरसा शुरू हो गई। दोपहर में कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन बादल छाए रहे। शाम को फिर बूंदाबांदी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा है। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट, आज आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मानसून द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को भारी वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा।

बीती रात काले बादलों के बीच हल्की बारिश हुई। पूरी रात आसमान बादलों से ढंका रहा। बुधवार की सुबह भी मौसम बारिश के अनुकूल रहा। यही कारण है कि 11 बजे तक रूक-रूककर बारिश होती रही। बीती रात करीब छह व दिन में 13 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा के ऊपर स्थित है। मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थित है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा वज्रपात होने व भारी वर्षा होने की भी संभावना है। चंद्रा के अनुसार भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

बिलासपुर : आसमान में काले बादलों का कब्जा, न्यायधानी में आज भी वर्षा के आसार

बिलासपुर। न्यायधानी के आसमान में आज काले बादलों का कब्जा है। वातावरण में उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो बिलासपुर में आज भी वर्षा होने की संभावना है।गुरुवार सुबह से आसमान में बादल छाने लगे। हालांकि थोड़ी देर के लिए सूर्य देव के भी दर्शन हुए लेकिन काले बादलों ने उन्हें छुपा लिया। जिस तरह से बादल छाए हुए हैं उससे लगता है कि आज पानी गिरने की प्रबल संभावना है। लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डॉ एच पी चंद्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर उड़ीसा के ऊपर स्थित है। मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर स्थित है।

सात जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बता दें कि रात में 6.3 मिलीमीटर बारिश भी हुई है। जबकि एक दिन पहले बुधवार तड़के झमाझम बारिश हुई थी। 83 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो अभी आने वाले दिनों में और भी वर्षा होने की संभावना है। एक द्रोणिका और चक्रीय चक्रवात के प्रभाव से यह स्थिति निर्मित हुई है।

𝐁𝐇𝐈𝐒𝐌 𝐏𝐀𝐓𝐄𝐋

𝐄𝐝𝐢𝐭𝐨𝐫 𝐚𝐭 𝐇𝐈𝐍𝐃𝐁𝐇𝐀𝐑𝐀𝐓 𝐋𝐢𝐯𝐞 ❤
error: Content is protected !!